गंभीर मुद्दे पर टिप्पणी से बचते दिखे शाहरुख

कोलकाता, 23 दिसम्बर (आईएएनएस)। असहिष्णुता पर दिए गए बयान से आलोचनाओं के घेरे में आए बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान मंगलवार को गंभीर मुद्दों पर सवालों के जवाब देने से बचते दिखे।

मौका था फिल्म ‘दिलवाले’ के प्रचार के लिए आयोजित संवाददाता सम्मेलन, जिसमें उनसे जब वर्ष 2012 में राष्ट्रीय राजधानी में हुए सामूहिक दुष्कर्म के दोषी किशोर की रिहाई पर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

शाहरुख ने कहा, “मुझे खुद इस बारे में फिलहाल बहुत कुछ नहीं पता है और मैं इस अवसर पर ऐसे गंभीर मुद्दों से संबंधित सवालों के जवाब नहीं दे सकता।”

उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि न तो यह मंच और न ही यह समय इस तरह के सवालों के लिए ठीक है। यहां मनोरंजन क्षेत्र के पत्रकार हैं और इस तरह के मुद्दे को उठाना सही नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493