गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या:आम आदमी के सबूत पर दिल्ली पुलिस के आततायी कर्मी निलंबित

untitled-1_650-2_012414052139धर्मपथ– दिल्ली के लाल किले के नज़दीक एक आदमी को तीन पुलिस वालों की ओर से पीटे जाने का वीडियो सामने आने के बाद दिल्ली पुलिस ने तीनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है.शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने अपने पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें लाल किले के नज़दीक पुलिस की वर्दी पहने तीन व्यक्ति एक लड़के को बेरहमी से पीट रहे हैं.वीडियो मूलरूप से मध्य प्रदेश के धर्मेंद्र कुमार ने 12 जनवरी को बनाया था जिसे उनके मित्र ने यूट्यूब पर पोस्ट किया गया था.आम आदी पार्टी ने हाल ही में दिल्ली पुलिस पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए गृहमंत्रालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया था. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सड़क पर ही रात गुज़ारी थी.दिल्ली के क़ानून मंत्री सोमनाथ भारती और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के बीच कथित तौर पर सेक्स रैकेट और ड्रग्स कारोबार में लिप्त अफ़्रीकी मूल के लोगों पर कार्रवाई को लेकर सार्वजनिक नोकझोंक होने के बाद दिल्ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच तनाव है.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493