मुंबई, 27 मार्च (आईएएनएस)। फिल्मकार अभीक भानु ने अपनी फिल्म ‘गन पे डन’ में एक नई संगीत निर्देशक रिमी धर को लिया है। वह कहते हैं कि उन्हें पता है कि उन्होंने एक जोखिम उठाया है।
अभीक ने आईएएनएस को बताया, “फिल्म का संगीत फिल्म और नई संगीत निर्देशक रिमी धर की तरह ही बहुत ही जोशीला और रूहानी हैं। यह उनकी (रिमी) शुरुआत है। मुझे मालूम है कि मैं इसमें जोखिम उठा रहा हूं, लेकिन यकीन मानिए वह सबको चौंका देंगी।”
रिमी कहती हैं कि उन्होंने बॉलीवुड मसाला फिल्मों से सीखा है।
उन्होंने कहा, “फिल्म निर्देशक अभीक भानु में कहानी सुनाने और दृश्य समझाने का जबर्दस्त गुण है, जिसने हमारी गानों में भी मदद की। फिल्म का संगीत बिल्कुल बॉलीवुड स्टाइल का है यानी एकदम मसाला।”
‘गन पे डन’ में जिम्मी शेरगिल, तारा अलीशा बेरी, संजय मिश्रा और विजय राज हैं।
रिमी कहती हैं कि फिल्म में तीन एकदम निराले गाने हैं।
‘गन पे डन’ पायनियर फिल्म्स एंड एंटरटेनमेंट एलएलपी के बैनर तले आसिफ काजी और मनोज मेनन ने बनाई है।
dharmpath.com dharmpath