नई दिल्ली- बिहार विधानसभा चुनाव में अप्रत्याशित जीत के बाद एनडीए खेमे में जश्न का माहौल है। चुनाव नतीजों से गदगद पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार शाम करीब सात बजे भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन किया। पीएम मोदी ने मंच से सबसे पहले छठी मईया का जयकारे लगाए। उन्होंने कहा कि ये प्रचंड जीत, अटूट विश्वास, बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया।
इससे पहले बिहार में NDA की जीत पर पीएम मोदी ने X पोस्ट में लिखा, ‘NDA ने राज्य का चौतरफा विकास किया है। लोगों ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखकर हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी और एनडीए परिवार के हमारे सहयोगी चिराग पासवान जी, जीतन राम मांझी जी और उपेंद्र कुशवाहा जी को इस जबरदस्त जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं।’
वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि हमें जब 2024 में पीएम मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी तो बीजेपी की कुछ सीटें कम हो गईं। ये घटना भारत की जनता को नागवार गुजरी। जनता को विश्वास नहीं रहा कि ये सीटें कैसे कम हो गईं। यही कसक, पीड़ा हुई, इसके बाद भारत की जनता ने तय किया कि अब से जो भी चुनाव होंगे उसमें पीएम मोदी के लिए अटूट विश्वास जताएंगे।
dharmpath.com dharmpath