गर्भवती रानी पूर्ण स्वस्थ : प्रवक्ता

मुंबई, 18 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेत्री रानी मुखर्जी को गर्भावस्था में यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके पति निर्देशक आदित्य चोपड़ा और रानी अपने पहले बच्चे के इंतजार में हैं।

रानी के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। रानी को 14 नवंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रपट के मुताबिक, दिवाली के बाद रानी काफी थक गई थीं, जिसकी वजह से उन्हें चिकित्सा की जरूरत थी।

प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि इलाज के लिए रानी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रानी को अस्पताल में इसलिए भर्ती कराया गया, क्योंकि चिकित्सकों ने उनकी चिकित्सकीय देखभाल की जरूरत महसूस की। उन्होंने अस्पताल में ही रुकना पसंद किया। इसका कारण था कि नए मेहमान का कमरा तैयार किया जा रहा है। जिसके कारण घर में शोर और धूल रानी को काफी परेशान करती है।

प्रवक्ता ने कहा, “वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और सबकुछ ठीक है।”

‘कुछ कुछ होता है’ की अभिनेत्री को गुरुवार को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी।

रानी ने पिछले साल आदित्य के साथ शादी की थी और उन्हें उम्मीद है कि जनवरी 2016 में वे घर में नए मेहमान का स्वागत कर पाएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493