गर्भवती होने की खबर के बाद करीना के पहले विज्ञापन की शूटिंग

मुंबई, 17 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेत्री करीना कपूर खान गर्भवती होने की खबर आने के बाद अपने पहले विज्ञापन की शूटिंग करेंगी।

करीना सेलेब्रिटी स्टाइलिस्ट अधुना अख्तर के हेयर कलर उत्पादों की नई श्रृंखला के विज्ञापन की शूटिंग करेंगी।

एक सूत्र के मुताबिक, “यह मजेदार रहेगा। अधुना और करीना दोनों इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं। वे कुछ समय से इस पर चर्चा कर रहीं हैं और इसके लिए सभी बातें तय हो गई हैं।”

अभिनेता सैफ अली खान की पत्नी करीना दिसंबर में मां बन जाएंगी।

अभिनेत्री अगस्त में रिया कपूर और एकता कपूर की आगामी फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग शुरू करेंगी। फिल्म में उनके साथ सोनम कपूर भी होंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493