लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून का कहना है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान फिल्मों में काम करने का अफसोस है।
लॉस एंजेलिस, 9 जून (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री रीज विदरस्पून का कहना है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान फिल्मों में काम करने का अफसोस है।
वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक, हॉलीवुड र्पिोटर पत्रिका के नए अंक में 41 वर्षीय अभिनेत्री ने यह स्वीकार किया है कि उन्हें गर्भावस्था के दौरान काम करने का अफसोस व पछतावा है।
वह तीन बच्चों बेची एवा (17), बेटों डेकॉन (13) और चार वर्षीय टेनेसी की मां हैं।
विदरस्पून ने कहा, “हर बार गर्भावस्था के दौरान मैंने फिल्में की और मैं सोचती हूं कि काश ऐसा नहीं होता..मैं काश गर्भावस्था के दौरान सिर्फ खुद को समय दे पाती।”
जब विदरस्पून अपने प्रेमी रेयान फिलिप की बेटी एवा के साथ गर्भवती थीं तो उस समय वह फिल्म ‘क्रुएल इंटेन्शन्स’ में काम कर रही थीं। जब वह बेटे डेकॉन के साथ गर्भवती हुई तो वह फिल्म ‘वैनिटी फेयर’ और जब बेटे टेनेसी के साथ गर्भवती हुई तो फिल्म ‘डेविल्स नॉट’ में काम कर रही थी।
विदरस्पून ने कहा कि फिल्मी कलाकार कोई मशीन नहीं हैं और कभी-कभी कलाकार जो करते हैं वह सबसे पागलपन वाला पहलू बन जाता है।
अभिनेत्री ने यह भी बताया कि शो ‘बिग लिटिल लाइज’ में निकोल किडमैन और लॉरा डर्न के साथ काम करने को लेकर बेहद घबराई हुई थीं।
यह शो भारत में स्टार वर्ल्ड और स्टार वर्ल्ड एचडी पर सितंबर से प्रसारित होगा।
dharmpath.com dharmpath