गर्भावस्था में भी अनफिट नहीं होंगी सैम फेयर्स

लंदन, 12 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन शख्सियत सैम फेयर्स गर्भावस्था के दौरान भी खुद को छरहरा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उनका कहना है कि वह इस दौरान भी खुद को अनफिट नहीं होने देंगी।

फेयर्स अपने प्रेमी पॉल नाइटली के दूसरे बच्चे को जन्म देने जा रही हैं।

‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, फेयर्स ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपने गार्डन में व्यायाम करता नजर आ रही हैं।

वह ढीली ग्रे रंग की टी-शर्ट और काले रंग की लेगिन्स पहनी नजर आ रही हैं।

उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “मैं गर्भावस्था के दौरान भी अनफिट नहीं होऊंगी। अपने निजी प्रशिक्षक के साथ हाथों का कठिन व्यायाम कर रही हूं। कल पैरों के व्यायाम के लिए तैयार हूं।”

फेयर्स 18 महीने के बेटे पॉल की मां हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493