गर्मियों में ऐसे करें बालों की देखभाल

नई दिल्ली, 15 मई (आईएएनएस)। गर्मियों के मौसम में त्वचा की तरह ही बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। विशेषज्ञ की खास सलाह से इस चिपचिपे मौसम में भी आप अपने बालों को खूबसूरत बनाए रख सकते हैं।

लेक्मे सैलोन के नेशनल क्रिएटिव डायरेक्टर शैलेश मूल्या ने बालों के लिए कुछ टिप्स दिए हैं :

* बढ़ते तापमान के साथ बालों में तेल की जगह हेयर सीरम लगाएं। यह कम चिपचिपा होता है।

* घर से बाहर जाने पर अपने बालों को स्कार्फ, टोपी या स्टोल से ढककर रखें।

* अपने बालों को कलर करने के लिए अमोनिया फ्री हेयर कलर्स का इस्तेमाल करें। ये इनके दुष्प्रभाव से बचाते हैं और बालों को पोषण देते हैं।

* गर्मी के मौसम के अनुरूप हेयर स्टाइल्स का प्रयोग करें। अपने बालों की चोटी या ढीला टॉप नॉट बनाएं।

* अपने बालों को ज्यादा कसकर न बांधें। इससे बाल खराब हो सकते हैं और उनके झड़ने की संभावना बढ़ जाती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493