गर्मियों में जन्मे बच्चे ज्यादा स्वस्थ, लंबे

लंदन, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। गर्मियों में पैदा होने वाले बच्चों के वयस्क होने पर ज्यादा स्वस्थ और लंबे होने की संभावना होती है। जर्नल हेलियोन में प्रकाशित एक अध्ययन में यह जानकारी दी गई है।

अध्ययन में यह भी कहा गया है कि गर्मियों में पैदा होने वाली लड़कियां अपेक्षाकृत देर से तरुण होती हैं जो कि वयस्क जीवन में उनके बेहतर स्वास्थ्य का संकेत है।

शोधकर्ताओं के मुताबिक, ऐसा गर्भावस्था की दूसरी तिमाही में अधिक सूर्य की रोशनी यानी ज्यादा विटामिन डी मिलने के प्रभावस्वरूप होता है।

कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी के प्राध्यापक वरिष्ठ शोधकर्ता जॉन पेरी के मुताबिक, “हमारा अध्ययन साबित करता है कि जन्म के महीने का विकास और स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। लेकिन इस प्रभाव के पीछे की प्रक्रिया को समझने के लिए अभी और शोध किया जाना जरूरी है।”

शोध में ब्रिटेन के लगभग पांच लाख लोगों को शामिल किया गया था, जिसमें देखा गया कि क्या जन्म के महीने का जन्म के वजन, तरुणाई और वयस्क कद पर भी प्रभाव होता है।

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, गर्मियों में पैदा होने वाले बच्चे जन्म के समय थोड़े ज्यादा वजनी थे, वयस्क होने पर उनका कद अधिक लंबा पाया गया और सर्दियों के महीनों में जन्मे लोगों की तुलना में उनकी तरुणावस्था भी थोड़ी देर से हुई।

शोधकर्ताओं ने एक मुख्य राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्रोत, यूके बायोबैंक अध्ययन से लगभग 4,50,000 पुरुषों और महिलाओं के विकास की तुलना की।

परिणाम में पाया गया कि जून, जुलाई और अगस्त महीने में जन्म लेने वाले बच्चे जन्म के समय अधिक वजनी और वयस्क होने पर ज्यादा लंबे होते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493