गर्मियों में बच्चों के लिए फैशन ट्रेंड

मुंबई, 18 मई (आईएएनएस)। इस बार गर्मियों में बच्चों के कपड़ों में ट्रॉपिकल प्रिंट शर्ट, ग्राफिक टी-शर्ट्स, नियोन रंग और कढ़ाईदार बैज का जलवा छाया रहेगा। यह कहना है एक फैशन विशेषज्ञ का।

बच्चों के कपड़ों के ब्रांड ‘वन फ्राइडे’ की प्रमुख डिजाइनर सारा विट्टर ने बच्चों के लिए गर्मियों के फैशन ट्रेंड के टिप्स साझा किए हैं।

ट्रॉपिकल प्रिंट शर्ट : इस साल लड़कों के कपड़ों में ट्रॉपिकल प्रिंट की शर्ट सबसे ज्यादा चलन में रहेगी। ग्राफिक टी-शर्ट के ऊपर ट्रॉपिकल प्रिंट की शर्ट और इसके साथ शॉर्ट्स दिन के समय पहनने के लिए बेहद उपयुक्त हैं। इन्हें शाम को पहनना हो तो इसे गर्दन तक बटन बंद करके पहना जा सकता है।

नियोन रंग : बच्चों के कपड़ों में इस बार नियोन रंग खास चलन में रहेंगे। नियोन मूंगिया (कोरल) और नियोन पीले रंग गर्मियों के परिधानों को ताजगी भरा और मजेदार बना देंगे।

सिक्वीन्स ग्राफिक टीशर्ट : सिक्वीन्स पहनने के लिए पार्टी के मौसम का इंतजार करने की जरूरत नहीं है। खासतौर पर अगर ये गर्मियों के आकर्षक रंगों में उपलब्ध हों। दिन में डेनिम की शॉर्ट्स के साथ सिक्वीन्स ग्राफिक टीशर्ट पहनी जा सकती है या शाम को इसे लेस वाली स्कर्ट्स के साथ पहना जा सकता है।

बैज : सर्फि ग से प्रेरित बैज को न भूलें। यह टीशट़्र्स, चेक वाली शट़्र्स और शॉर्ट्स को और आकर्षक बना देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493