गर्मी में पोटैटो कैनेपी के साथ किटी पार्टी का लें मजा

नई दिल्ली, 1 मई (आईएएनएस)। गर्मी की वजह से किटी पार्टी की अपनी योजना चौपट न होने दें। घर पर ही इसका आयोजन करें और जल्दी से बनने वाले पकवानों के साथ रसोईघर में लगने वाले समय की बचत करें।

पार्टी के लिए योजना बनाने, शॉपिंग करने और स्नैक्स तैयार करने की झंझट से बचने के लिए पैकेटदार स्नैक्स का इस्तेमाल करें। इन्हें आसानी से फ्रीजर में इकट्ठा किया जा सकता हैं।

पार्टी के लिए इन्हें अलग-अलग तला भी जा सकता है या फिर ‘पोटैटो कैनेपी’ के रूप में इन्हें तैयार किया जा सकता है।

खाद्य ब्रांड मैक्केन फूड्स ने ‘पोटैटो कैनेपी’ की एक रोचक पाक विधि साझा की :-

सामग्री :- मैक्केन पोटैटो चीज के पांच टुकड़े, एक मुट्ठी ताजा अजमोद, एक पनीर का टुकड़ा (इसे लंबाई में दो टुकड़ों में काट लें), एक अनन्नास का टुकड़ा, काला जैतून और लाल मिर्च।

– अनन्नास और पनीर के टुकड़ों को आधा इंच के टुकड़ों में काट लें।

– ढाई मिनट तक 175 डिग्री सेल्सियस तापमान पर मैक्केन पोटैटो और पनीर के टुकड़ों को तलें।

– एक पनीर के टुकड़े को लंबाई में दो टुकड़ों में काट लें।

– अजमोद की एक छोटी पत्ती रखें।

– अनन्नास के ऊपर पनीर रखें।

– इसे जैतून और लाल मिर्च के साथ परोसें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493