‘गर्ल इन द सिटी’ को मील का पत्थर मानती हैं मिथिला पलकर

मुंबई, 22 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेत्री मिथिला पलकर का कहना है कि ‘गर्ल इन द सिटी’ उनके करियर का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा है।

मिथिला ने कहा, “‘गर्ल इन द सिटी’ अभिनय के शुरुआती दिनों में मेरी यात्रा का हिस्सा रहा है और मैं निश्चित रूप से कहूंगी कि यह मील का पत्थर बन गया है।”

उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मुझे ‘गर्ल इन द सिटी’ के रूप में पहचाना गया है और मुझे लगता है कि यह बहुत कुछ कहता है।”

मिथिला बिंदास ऑरिजनल्स के ‘गर्ल इन द सिटी’ में महत्वाकांक्षी फैशन डिजाइनर की भूमिका निभा रही हैं। 13 जुलाई को बिंदास प्लेटफॉर्म्स पर इसके तीसरे अध्याय का प्रीमियर हुआ।

अभिनेत्री आकर्ष खुरान के ‘कारवां’ में भी दिखेंगी। इसमें इरफान खान और दुलकेर सलमान जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493