‘गली बॉय’ ने दो दिनों में कमाए 32.50 करोड़ रुपये

नई दिल्ली, 16 फरवरी (आईएएनएस)। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी ‘गली बॉय’ ने दो दिनों में कुल 32.50 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। निर्माताओं ने एक बयान में इस बात की जानकारी दी।

बयान के मुताबिक, ‘गली बॉय’ को वैलेंटाइन्स डे की वजह से गुरुवार के दिन रिलीज किया गया था और इस सप्ताहांत इसके बॉक्स ऑफिस पर अधिक रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

जोया अख्तर की ‘गली बॉय’ धारावी के स्लम रैपर्स से प्रेरित कहानी है। ट्रेलर, संगीत और बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग से मिली शुरुआती समीक्षाओं के बाद फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था।

जोया अख्तर इससे पहले ‘लक बाय चांस’, ‘जिंदगी ना मिलेगी दोबारा’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकीं हैं।

‘गली बॉय’ में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में सिद्धान्त चतुर्वेदी और कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्माण एक्सेल एंटरटेनमेंट और टाइगर बेबी ने किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493