गांधी के चित्रण से ‘बोबोकैंटा’ कानूनी मुसीबत में

मुंबई, 12 सितंबर (आईएएनएस)। रैपर व गायक बाबू हब्बी की हालिया अल्बम ‘बोबोकैंटा’ महात्मा गांधी के चित्रण को लेकर कानूनी मुसीबत में उलझ गई है।

‘सत्याग्रह से कुछ न मिला, झूठ का झंडा लहराया’ शीर्षक वाले गीत में जलती हुई संसद के सामने गांधी को ब्रेक डांस करते हुए दिखाए जाने से कई लोग नाराज हो गए और एक वर्ग को यह अपमानजनक लगता है।

जिस तरह से गांधी का चित्रण किया गया है, उस पर आपत्ति जताते हुए वकील वेंकट सत्यनारायण ने चेंबूर पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई।

शाहिद कपूर अभिनीत फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ में ‘चिट्टा वे’ और ‘डाडा डस्से’ जैसे लोकप्रिय गानों को गाने के लिए बाबू हब्बी मशहूर हैं। गायक का कहना है कि इस अल्बम में रोज सामना करने वाले मुसीबतों को लेकर आम आदमी के गुस्से को दिखाया गया है।

बाबू ने कहा, “वास्तव में अल्बम में चिंता को दिखाया गया है। हर भारतीय गुस्सा से भरा हुआ है, चाहे वह राजनेताओं के प्रति हों या सड़कों की गुणवत्ता को लेकर। इसलिए यह गाना शोखी के साथ आम लोगों के गुस्से पर आधारित है।”

गायक के मुताबिक यह गीत भ्रष्टाचार पर गंभीर सवाल उठाने के साथ ही सबको हंसाती भी है।

बाबू के अनुसार वह गांधी के संदेश ‘खुद में वह बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं’ को पुनर्जीवित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि इस गीत के जरिए यह संदेश दिया गया है कि आप जो भी परिवर्तन देखना चाहते हैं उस परिवर्तन को लाने के लिए प्रयास कीजिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493