गांधी सागर अभयारण्य बनेगा चीतों का नया ठिकाना

भोपाल-मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मंदसौर का गांधी सागर अभयारण्य (Gandhi Sagar Sanctuary) जल्द ही चीतों के रहने का नया ठिकाना बन जाएगा. गांधी सागर अभयारण्य में सोमवार रात पांच दिवसीय फॉरेस्ट रिट्रीट समारोह (Forest Retreat Program) की शुरुआत हुई. इस दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए. इस मौके पर मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद और जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार भी मौजूद रहे. इस अवसर पर चंबल नदी (Chambal River) की आरती भी की गई. कलेक्टर ने जानकारी दिया कि कुछ ही दिनों में इस वाइल्डलाइफ सैंचुरी में चीतों (Cheetahs) को लाया जाएगा.

कुनो नेशनल पार्क के बाद अब मंदसौर में चीते देखने को मिलेंगे. मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने बताया कि जल्द ही गांधी सागर अभयारण्य देश में चीतों का दुसरा ठिकाना बनेगा. उन्होंने कहा कि मंदसौर में दस हजार वर्ष पुरानी रॉक पेंटिंग सहित प्राकृतिक और पुरातात्विक महत्व के कई स्थान है. बता दें कि यहां पांच दिवसीय फॉरेस्ट रिट्रीट का आयोजन शुरू किया गया है, जिसमें कई एडवेंचर स्पोर्ट्स और सांस्कृतिक कार्य क्रम आयोजित होंगे.

About Dharm Path


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493