गागा, किने अपने रिश्ते को दे रहे दूसरा मौका

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की पूर्व जोड़ी लेडी गागा और टेलर किने कथित तौर पर अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के बारे में सोच रहे हैं।

लॉस एंजेलिस, 28 अक्टूबर (आईएएनएस)। हॉलीवुड की पूर्व जोड़ी लेडी गागा और टेलर किने कथित तौर पर अपने रिश्ते को दूसरा मौका देने के बारे में सोच रहे हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार एक सूत्र ने बताया कि गागा ने पांच साल की डेटिंग के बाद जुलाई में अपने पूर्व प्रेमी के साथ अपनी सगाई तोड़ दी थी। लेकिन, गागा अब भी किने से जुड़ी हैं और अपने रिश्ते को फिर से एक मौका देना चाहती हैं।

पत्रिका ‘लाइफ एंड स्टाइल’ के अनुसार एक सूत्र ने कहा, “गागा और टेलर अपने रिश्ते को एक दूसरा मौका देने के बारे में बात कर रहे हैं।”

2011 में गागा के संगीत वीडियो ‘यू एंड आई’ के सेट पर मुलाकात के बाद दोनों के बीच रिश्ता शुरू हुआ था।

इससे पहले खबर मिली थी कि किने ने दक्षिणी फिलेडाल्फिया की एक महिला एलेना डीजियोवानी के साथ अपना नया रिश्ता शुरू किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493