गागा ने ऑस्कर से पहले किया था जूली से संपर्क

लॉस एंजेलिस, 12 मार्च (आईएएनएस)। अनुभवी हॉलीवुड अभिनेत्री जूली एंड्र्यूज का कहना है कि अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार लेडी गागा ने ऑस्कर समारोह से पूर्व उनसे संपर्क किया था और उनकी फिल्म ‘द साउंड ऑफ म्यूजिक’ के गानों को प्रस्तुति में शामिल करने की इजाजत मांगी थी।

जूली ने बताया, “उसने (गागा) मुझे ऑस्कर से करीब 10 दिन पहले फोन किया और कहा कि मैं बस आपसे यह पूछना चाहती हूं कि क्या मैं आपकी फिल्म का गाना गा सकती हूं। आप इस बात से नाराज तो नहीं होंगी। वह बहुत उदार और प्यारी है।”

वर्ष 1965 में आई फिल्म ‘साउंड ऑफ द म्यूजिक’ में मुख्य नायिका रहीं जूली को ऑस्कर समारोह में गागा की प्रस्तुति बेहद पंसद आई। उन्होंने कहा, “उसने बेहतरीन प्रस्तुति दी।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493