गागा ने यू2 कांसर्ट में दर्शकों को हैरत में डाला

न्यूयार्क, 28 जुलाई (आईएएनएस)। पॉपस्टार लेडी गागा ने यहां मैडिसन स्क्वै र गार्डन में आयोजित यू2 बैंड के कांसर्ट में दर्शकों को हैरान कर दिया। उन्होंने यहां प्रस्तुति दे रहे आइरिश बैंड के साथ उनके मशहूर गाने ‘ऑर्डिनरी लव’ पर प्रस्तुति दी।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, गागा ने रविवार को कांसर्ट में आइरिश बैंड यू2 की प्रस्तुति के दौरान मंच पर पहुंच गईं और बैंड के मुख्य गायक के साथ उनके लोकप्रिय गाने गाए।

शो के बाद यू2 बैंड ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें वे गागा के साथ मंच पर प्रस्तुति दे रहे हैं। गागा ने सुनहरे रंग का विग, काली लिबास और ऊंची एड़ी के जूते पहन रखे थे। बैंड ने तस्वीर के साथ लिखा, “लेडी गागा की जय हो।”

यू2 ने ‘ऑर्डिनरी लव’ गाना 2013 में आई फिल्म ‘मंडेला : लांग वाक टू फ्रीडम’ के लिए रचा था। इस गाने को ऑस्कर में बेस्ट ऑरिजनल सांग अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493