गागा ने स्विफ्ट को दिया प्रेम मंत्र

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। गायिका लेडी गागा ने गायिका टेलर स्विफ्ट से कहा कि उनके सपनों का राजकुमार जल्द ही आएगा।

हुआ यूं कि स्विफ्ट ने गागा को हाल ही में हुई उनकी सगाई के लिए बधाई दिया, तो बदले में गागा ने भी उन्हें शुभकामना दे डाली।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, स्विफ्ट ने ट्विटर पर गागा को उनके प्रेमी टेलर किन्नी के साथ सगाई की और ऑस्कर में प्रस्तुति देने के बाद फिल्म ‘अमेरिकन हॉरर स्टोरी’ में भूमिका पाने के लिए भी बधाई दी।

स्विफ्ट ने लिखा, “यह मैं हूं या लेडी गागा, जो इस समय जीवन का भरपूर आनंद उठा रही है।”

गागा ने भी बदले में स्विफ्ट को ‘स्वीटहार्ट’ कहते हुए लिखा, “दोस्त, परिवार और प्यार यही जीवन है। आप ऐसी ही हैं, आपके सपनों का राजकुमार जल्द ही आएगा।”

स्विफ्ट ने हाल ही में एक साक्षात्कार में कहा था कि वह पांच साल बाद भी अकेली रहेंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493