गाजा पट्टी में इजरायल का हवाई हमला, 1 मरा

मंत्रालय द्वारा एक संवाददाता सम्मेलन में दी गई जानकारी के मुताबिक, इजरायली वायु सेना ने उत्तरी फिलिस्तीन के शहर बेत लाहिया में हवाई हमले को अंजाम दिया, जिसमें जुएतर मुसा (23) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

इजरायली मीडिया ने कहा कि वायु सेना ने एक फिलिस्तीनी आतंकवादी अड्डे को निशाना बनाया, जहां आतंकवादी सीमा पर स्थित बाड़ के पास विस्फोटक लगा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि पांच इजरायली बुलडोजरों ने बुधवार सुबह उत्तरी गाजा में प्रवेश किया था।

इससे पहले, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उसके वायु सेना ने एक आतंकवादी अड्डे पर हमला किया, जो उत्तरी गाजा पट्टी पर बुधवार सुबह विस्फोटक लगा रहा था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493