लॉस एंजेलिस, 20 अगस्त (आईएएनएस)। गायक जस्टिन टिम्बरलेक कहते हैं कि ब्रिटनी स्पीयर्स से अलगाव से हुई तकलीफ ने उन्हें गाने लिखने की प्रेरणा दी।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, 35 वर्षीय इस गायक ने अलगाव से हुए तनाव के दौरान साल 2002 में ‘क्राई मी ए रीवर’ गीत की रचना की थी।
पत्रिका ‘वैनिटी फेयर’ के अनुसार, टिम्बरलेक का कहना है, “यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। ‘क्राई मी ए रीवर’ तकलीफ के पलों में लिखा गया था। यह बात पूरी दुनिया को पता है।”
इस वीडियो में टिम्बरलेक को स्पीयर्स की तरह दिखने वाली लड़की से बदला लेते हुए दिखाया गया है।
इस वीडियो का निर्देशन करने वाले फ्रांसिस लॉरेन्स कहते हैं, “मैंने और जस्टिन ने फोन पर बातचीत की। उसने कहा कि वह इसे नृत्य के जरिए पेश करना चाहते हैं, लेकिन इसे मुझे अपने तरीके से बनाने के लिए कहा। उन्होंने मुझे बताया कि यह गाना किस बारे में है, लेकिन मुझे सामान्य तरीके से दिखाना है।”
लॉरेंस ने यी भी कहा कि टिम्बरलेक ने उनसे कहा कि ये गाना अलगाव के बारे में है, इसलिए मैंने उसी को ध्यान में रखकर इस गाने का निर्देशन किया।
dharmpath.com dharmpath