गायकी में शाहरुख मुझसे पीछे : सलमान

मुंबई, 8 सितम्बर (आईएएनएस)। सुपस्टार सलमान खान का कहना है कि जहां तक गायकी का सवाल है शाहरुख इस लड़ाई में मुझसे पीछे रहेंगे। बॉलीवुड बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की तुलना शाहरुख खान के साथ की जाती है।

सलमान खान ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म ‘हीरो’ में एक गीत को अपनी आवाज दी। इसके साथ ही वह दो नए चेहरों -सूरज पांचोली और आतिया शेट्टी- को लॉन्च कर रहे हैं।

वहीं ‘हीरो’ के एक कार्यक्रम में वह काफी मजाकिया अंदाज में नजर आए, जहां उनके साथ सूरज, आतिया, ‘हीरो’ के निर्देशक निखिल आडवाणी और गायक पलक मुच्छल और राहत फतेह अली खान भी मौजूद थे।

सलमान ने चुटकी लेते हुए कहा कि जहां तक गायकी का सवाल है सभी खान मुझे जीतने देंगे।

संवाददाताओं ने राहत फतेह अली खान से पूछा कि शाहरुख और सलमान में ज्यादा संगीतमय कौन है। उन्होंने कहा, “मैंने सलमान खान को गाते हुए सुना है, लेकिन अभी तक शाहरुख को नहीं।”

सलमान ने तुरंत कहा, “कोई संभावना नहीं है कि वह लड़ाई जीतें। मैंने सुना है कि दोनों शाहरुख खान और आमिर खान मुझे जीतने देंगे। इसमें कोई संदेह नहीं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493