गायकों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में बने रहना आसान नहीं : हृदय गट्टानी

मुंबई, 4 सितंबर (आईएएनएस)। ए.आर. रहमान के साथ ‘लेकर हम दीवाना दिल’ से डेब्यू करने वाले गायक हृदय गट्टानी का कहना है कि गायकों के लिए फिल्म इंडस्ट्री में बने रहना बेहद मुश्किल है।

गट्टानी ने आईएएनएस का बताया, “गायकों के लिए इंडस्ट्री में बने रहना आसान नहीं है, क्योंकि यहां बहुत सारे गायक आ रहे हैं। बहुत सारी नई आवाजें आ रही हैं, जो आपको रिप्लेस कर सकती हैं। इस गलाकाट स्पर्धा वाली इंडस्ट्री में बने रहना गायकों के लिए बेहद मुश्किल है।”

उनका मानना है कि गायकों के बीच ऐसी प्रतिस्पर्धा होनी ही चाहिए, तभी सभी लोग कड़ी मेहनत करेंगे।

गट्टानी का कहना है कि उनके पिता संगीत कार्यक्रम का आयोजन कराते थे, जिससे संगीतकारों तक पहुंचना उनके लिए आसान हो गया।

उन्होंने कहा, “मेरा फिल्म इंडस्ट्री से कोई सीधा संबंध नहीं है। मेरे पिता लंबे समय तक इस इंडस्ट्री से जुड़े रहे। उनकी इवेंट मैनेजमेंट कंपनी थी और वह संगीत कार्यक्रम का आयोजन कराते थे।”

गट्टानी ने कहा, “दूसरों की अपेक्षा इस इंडस्ट्री में आना, उनके लिए बेहद आसान था, क्योंकि उनके पिता लंबे समय तक इंडस्ट्री से जुड़े रहे।”

गट्टानी ने हाल ही में फिल्म ‘बैंजो’ में ‘उड़न छू’ गाना गाया, जो हिट रही। उन्होंने कहा, “मैं इस गाने को मिले सराहना से खुश हूं। किसी भी गायक के लिए यह बड़ी बात है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493