गायक अरमान को फाल्के पुरस्कार

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। गायक अरमान मलिक को यहां ‘मोस्ट पॉपुलर सिंगर ऑफ दि ईयर’ वर्ग में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया।

हाल ही में ‘अजहर’ फिल्म के गीत ‘बोल दो न जरा’ में अपनी आवाज देने वाले अरमान ने कहा कि उनके लिए यह पुरस्कार एक खास स्थान रखता है।

अरमान ने आईएएनएस को बताया, “मेरे लिए यह साल काफी अजब रहा है और जो भी पुरस्कार मुझे मिला है, उसने मुझे और भी बेहतर तथा कड़ी मेहनत करने की ओर प्रेरित किया है। हालांकि, इस पुरस्कार का मेरे जीवन में काफी खास स्थान है।”

गायक ने आगे कहा, “बॉलीवुड में काम करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए यह पुरस्कार काफी खास है और मैं काफी खुश हूं कि यह मुझे इतनी जल्दी मिला। मैं इसे अपने गुरुओं को समर्पित करना चाहता हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493