गायक आर्को ‘आइंदा’ को लेकर उत्साहित

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। फिल्म ‘जिस्म-2’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाले संगीतकार/गीतकार एवं गायक आर्को प्रावो मुखर्जी अपने अगले एकल पॉप गीत ‘आइंदा’ को पूरा करने में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि वह यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि उनके गैर-फिल्मी गीत को कैसी प्रतिक्रिया मिलती है।

एक बयान के अनुसार, इस गीत के लिए आर्को ने सोनी म्यूजिक के साथ साझेदारी की है।

आर्को ने ‘बार बार देखो’, ‘कपूर एंड सन्स’, ‘रुस्तम’ और ‘जज्बा’ सहित कई फिल्मों के लिए संगीत दिया है।

उन्होंने कहा, “मैं इस विशेष रिलीज को लेकर बेहद उत्साहित हूं, क्योंकि यह इस कंपनी के साथ मेरा पहला गैर-फिल्मी एकल गीत है, और यह बेहद रचनाशील प्रतिभाओं की टीम द्वारा फिल्माया गया है।”

इस गीत के बोल भी खुद आर्को ने ही लिखे हैं और इसे गाया भी उन्होंने ही है। यह गाना अलग होने की कगार पर खड़े एक जोड़े पर आधारित है, जो एक-दूसरे में फिर से प्यार पाने की संभावना तलाश रहे हैं।

आर्को का यह गीत मध्य जुलाई तक रिलीज होने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493