गायक एल्टन जॉन, जे.के. रोलिंग दानवीरों की सूची में शीर्ष पर

लंदन, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। ब्रिटेन के दानवीरों की सूची में मशहूर गायक-गीतकार एल्टन जॉन और उपन्यास लेखिका जे.के. रोलिंग शीर्ष पर हैं। उन्होंने 2015 में लाखों डॉलर दान किए।

समाचारपत्र ‘संडे टाइम्स’ के अनुसार, एल्टन जॉन ने 2015 में ब्रिटेन और अमेरिका में स्थित अपने एल्टन जॉन एड्स फाउंडेशन सहित विभिन्न धर्मार्थ कार्यो में 2.68 करोड़ पाउंड (करीब 3.8 करोड़ डॉलर) दान किए थे।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, ‘हैरी पॉटर’ की लेखिका जे.के. रोलिंग ने दो गैर सरकारी संस्था (एनजीओ)- लुमोस फाउंडेशन और वोलन्ट चैरिटेबल ट्रस्ट को करीब 1.4 करोड़ डॉलर दान में दिए थे।

पूर्व दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने भी इस सूची में जगह बनाई है। उन्होंने करीब 70 लाख डॉलर दान किए थे।

दानवीरों की इस सूची में संगीतकार ब्रायन मे, रोजर टायलर, शेफ जैमी ओलिवर और मशहूर रॉक बैंड ‘वन डायरेक्शन’ भी शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493