गायक और नर्तक होते हैं अच्छे प्रेमी : लोपेज

लॉस एंजेलिस, 4 मार्च (आईएएनएस)। गायिका और अभिनेत्री जेनिफर लोपेज को लगता है कि जो लोग गायक या नर्तक होते हैं, वे अच्छे प्रेमी साबित होते हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, लोपेज ओजानी नोवा, नर्तक क्रिस जुड और गायक मार्क एंथनी के साथ वैवाहिक रिश्ते में रही हैं। इनके अलावा अभिनेता बेन एफलेक, नर्तक कैस्पर स्मार्ट और रैपर पी. डिड्डी के साथ भी लोपेज के प्रेमसंबंध रहे हैं।

लोपेज ने स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में जितने भी पुरुष रहें हैं, सभी अच्छे प्रेमी नहीं रहे।

यह पूछे जाने पर कि सर्वश्रेष्ठ प्रेमी कौन होते हैं, उन्होंने कहा, “मैं कहूंगी गायक और नर्तक।”

सात वर्षीय जुड़वा बच्चों मैक्स और एम्मी की मां लोपेज (45) ने कहा, “मैं ऐसे रिश्तों में भी रही हूं, जिसमें बेवफाई के बाद आपको इस एहसास के साथ छोड़ दिया जाता है कि आप गलत हैं, आपमें कमी है। हालांकि ऐसा भी नहीं है कि यह केवल महिलाओं के साथ होता है, महिला-पुरुष दोनों के साथ यह होता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493