गायक खालिद को प्रशंसक ने गलत ढंग से छुआ

लॉस एंजेलिस, 22 नवंबर (आईएएनएस)। गायक खालिद ने दावा किया है कि वह जब एक महिला प्रशंसक से बात करने पहुंचे तो उसने उन्हें गलत ढंग से छुआ।

वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, खालिद ने सोमवार रात को ट्विटर के जरिए महिला प्रशंसक द्वारा गलत ढंग से छूने के अनुभव को साझा किया।

खालिद (19) ने यह जिक्र तो नहीं किया कि यह घटना कहां घटी, लेकिन उन्होंने यह ट्वीट अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स-2017 में प्रस्तुति देने के कुछ समय बाद ही किया, जो 19 नवंबर को आयोजित हुआ था।

खालिद ने बताया कि यह वाकया उस समय हुआ जब वह अपनी उस प्रशंसक से बात कर रहे थे।

खालिद ने ट्वीट किया, “मैं अपनी एक प्रशंसक से बात करने गया और उसने मुझे गलत ढंग से छुआ? मुझे प्रशंसकों से बात करना पसंद है, लेकिन मुझे दूसरों का सम्मान करना भी पसंद है, इसलिए जब मैं आपके साथ अच्छे से पेश आऊं तो आप मेरा अपमान नहीं करें।”

‘अमेरिकन टीन’ एल्बम के गायक ने कहा कि उन्होंने महिला प्रशंसक को नजरअंदाज कर दिया क्योंकि वह सार्वजनिक जगह पर गुस्सा नहीं दिखाना चाहते थे।

उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद भी वह अपने प्रशंसकों से मिलना जारी रखेंगे क्योंकि वह उन्हें प्यार करते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493