गायक चेस्टर बेनिंगटन मृत पाए गए

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। रॉक बैंड लिंकिन पार्क के मुख्य गायक चेस्टर बेनिंगटन अपने घर में मृत मिले। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की।

लंदन, 21 जुलाई (आईएएनएस)। रॉक बैंड लिंकिन पार्क के मुख्य गायक चेस्टर बेनिंगटन अपने घर में मृत मिले। आशंका जताई जा रही है कि उन्होंने आत्महत्या की।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने लॉस एंजेलिस काउंटी कोरोनर कार्यालय के ऑपरेशन प्रमुख ब्रायन एलियास ने बताया कि बेनिंगटन को गुरुवार सुबह उनके पैलोस वर्देस इस्टेट्स स्थित घर में मृत पाया गया।

सालों से दवाओं और शराब से जूझ रहे चेस्टर किशोरावस्था में यौन उत्पीड़न का शिकार भी हो चुके हैं, जिसका खुलासा उन्होंने खुद किया था।

चेस्टर संगीत समूह साउंडगार्डन के सदस्य क्रिस कॉर्नेल के करीबी थे, जिनकी मई में मौत हो गई थी। माना जाता है कि उन्होंने खुदकुशी की थी।

कॉर्नेल का गुरुवार को 53वां जन्मदिन था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493