‘गायत्री’ में रोमांटिक किरदार में दिखाई देंगे विष्णु मंचू

चेन्नई, 1 जनवरी (आईएएनएस)। एक्शन और हास्य किरदारों के लिए प्रसिद्ध अभिनेता विष्णु मंचू अपनी अगली तेलुगु फिल्म ‘गायत्री’ में एक रोमांटिक किरदार में दिखाई देंगे।

फिल्म के निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि ‘गायत्री’ का फस्र्ट लुक सोमवार को जारी किया गया, जिसमें विष्णु के साथ अभिनेत्री श्रिया सरन दिखाई दीं। फिल्म का पोस्टर एक सुंदर रोमांटिक कहानी को दर्शाता है।

निर्देशक का कहना है कि विष्णु का किरदार दर्शकों के दिलों को चुरा लेगा।

‘गायत्री’ दुनियाभर में 9 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म के अलावा विष्णु एक एक्शन हास्य फिल्म ‘आचार्य अमेरिका यात्रा’ और द्विभाषी राजनीतिक थ्रिलर तेलुगु में ‘वोटर’ और तमिल में ‘कुराल 388’ में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493