गायिका केशा का अल्बम एलियंस से प्रेरित

लॉस एंजेलिस, 10 जुलाई (आईएएनएस)। अमेरिका की गायिका केशा ने कहा कि उनकी आगामी अल्बम ‘रेनबो’ एलियंस के साथ उनके वास्तविक अनुभव से प्रेरित है।

केशा (30) इस अल्बम से काफी समय के बाद वापसी कर रही हैं।

‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, “मैं जोशुआ पेड़ के पास खड़ी थी। यहां पूरी तरह शांति थी। मैंने आसमान में कुछ अंतरिक्षयान देखे। वह करीब पांच से सात थे और मुझे नहीं पता कि मैंने उनकी तस्वीर क्यूं नहीं ली। मैं उन्हें केवल देखती रही। मैं एक चट्टान पर बैठी थी और उन्हें देखकर मैंने चौंकते हुए कहा, यह क्या है। मैं उन्हें समझने की कोशिश कर रही थी कि अचानक वह चले गए और फिर वह वापस आ गए।”

उन्होंने कहा, “इस बार वह पहले से अलग नजर आए। आश्चर्य के साथ मेरे मुंह से निकला- ये एलियंस हैं, अंतरिक्षयान हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493