गायिका को डेट कर रहे मार्क रोनसन

लंदन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश डीजे मार्क रोनसन अपनी पत्नी जोसफीन डी ला ब्यूम से अलगाव के कुछ महीनों बाद कथित तौर पर न्यूयॉर्क में जन्मी गायिका सामंथा अर्बानी को डेट कर रहे हैं।

लंदन, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। ब्रिटिश डीजे मार्क रोनसन अपनी पत्नी जोसफीन डी ला ब्यूम से अलगाव के कुछ महीनों बाद कथित तौर पर न्यूयॉर्क में जन्मी गायिका सामंथा अर्बानी को डेट कर रहे हैं।

वेबसाइट ‘एसशोबीज डॉट कॉम’ के मुताबिक, एक सूत्र ने समाचार पत्र ‘द सन’ को बताया कि सैम शादी टूटने के बाद मार्क के लिए इस तनाव से उबरने के लिए ताजा हवा के झौंके की तरह हैं।

कथित प्रेमी जोड़े ने म्यूजिक फेस्टिवल नॉटिंग हिल कार्निवल में एक साथ वक्त गुजारा।

अंदरूनी सूत्र ने बताया, “मार्क उनके गालों पर किस करते नजर आए और दोनों के बीच काफी प्यार नजर आ रहा था। पिछले सप्ताह मार्क के जन्मदिन की पार्टी में भी दोनों साथ दिखे।”

इस साल की शुरुआत में रॉनसन ब्यूम से अलग हो गए। दोनों वर्ष 2011 में शादी के बंधन में बंधे थे।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493