लंदन, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। स्टीफन बेलाफोंटे के साथ अपने तलाक को लेकर पूरे साल कटु अनुभवों से गुजरी गायिका मेल बी को अपने अनुभवों को साझा करने के लिए एक किताब लिखने का सुझाव दिया गया है।
‘दसन डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, रिपोर्ट में बताया गया कि प्रकाशकों ने पूर्व ‘स्पाइस गर्ल’ बैंड की सदस्य मेल के साथ संपर्क किया है और इस परियोजना के लिए एडवांस में 70 लाख डॉलर पर बात तय की है।
एक सूत्र ने बताया, “वह नोट्स बना रही हैं और उनसे एक एक किताब लिखने के लिए संपर्क किया गया है। पिछले साल हुए उनके जीवन के कई विवाद और अनुभव उनकी आत्मकथा के लिए पर्याप्त हैं।”
इस किताब का नाम फिलहाल तय नहीं है जो कथित तौर पर उनकी पहले की आत्मकथा ‘कैच अ फायर’ का संस्करण हो सकती है। यह किताब 2003 में जारी हुई थी।
dharmpath.com dharmpath