लंदन, 17 जुलाई (आईएएनएस)। पॉप गायिका मेल बी की मां एंड्रिया ब्राउन ने न्यायालय के उस आदेश की आलोचना की है, को उनकी बेटी को उससे अलग हो रहे उसके पति स्टीफन बेलाफोंटे को 30,000 पाउंड (ब्रिटिश मुद्रा) की प्रतिमाह पती सहायता राशि दिए जाने के निर्णय
‘स्पाइस गर्ल्स’ नामक पॉप समूह की पूर्व सदस्य मेल बी को एक न्यायाधीश द्वारा बेलाफोंटे को उनके तलाक संबंधी कार्यवाहियों के दौरान प्रति माह 30,000 पाउंड की रकम देने और उसकी कानूनी फीस के लिए एक बार में 140,000 डॉलर(106935.54 पाउंड) की रकम देने को कहा गया है।
डेलीमेल डॉट को डॉट यूके के अनुसार, ब्राउन ने कहा कि उसकी मांग घृणित है।
एंड्रिया ने शनिवार को ट्वीट किया, “धन्यवाद हूं कि मेरी बेटी 10 साल की चिंता के बाद जिंदा है। आखिर में वह सुरक्षित है। रुपयों से ज्यादा जिंदगी।”
न्यायालय के निर्णय की एक खबर के लिंक को ट्विटर पर साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “इंग्लैंड में यह कभी नहीं घटेगा। इस खबर को लेकर नाराज हूं।”
मेल बी ने अप्रैल में बेलाफोंट पर आरोप लगाया था कि उसने उनकी शादी के बाद उसका शारीरिक और भावनात्मक रूप से दुर्व्यवहार किया।
मेल बी के दावों के अनुसार, बेलाफोंटे ने उसको मारा, उसके आत्म विश्वास पर हमला किया, उनकी आया के साथ मिलकर धोखा दिया, उसे कई लोगों के साथ यौन संबंध बनाने पर मजबूर किया और उनके बीच हुए यौन संबंध को गुप्त रूप से रिकार्ड किया, इन सेक्स टैप्स का उपयोग उसे धमकाने के लिए किया और उसे उसके परिवार से अलग किया।
dharmpath.com dharmpath