मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। ‘सिटी लाइट्स’ और ‘शाहिद’ जैसी लीक से हटकर फिल्में बनाने वाले हंसल मेहता ने आगामी फिल्म ‘गार्बेज’ के लिए क्यू नाम से लोकप्रिय विवादित फिल्मकार कौशिक मुखर्जी से हाथ मिलाया है।
मेहता ने मंगलवार को ट्वीट किया, “एक नया सफर शुरू..”गार्बेज’ के लिए क्यू, कर्मा फीचर्स और ऑड ज्वाइंट साथ आए।”
ऑड ज्वाइंट फिल्म्स के साथ मिलकर मेहता इस फिल्म का सह-निर्माण करेंगे।
कौशिक मुखर्जी अपनी फिल्म ‘गांडू’ के लिए जाने जाते हैं, जबकि मेहता फिलहाल कंगना रानौत अभिनीत अपनी फिल्म ‘सिमरन’ के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं, यह फिल्म सितंबर में रिलीज होने की उम्मीद है।
dharmpath.com dharmpath