मेक्सिको, 26 दिसम्बर (आईएएनएस)। मेक्सिको के फुटबाल क्लब टाइगर यूएएनएल के लिए खेलने वाले फ्रांसीसी खिलाड़ी आंद्रे पियरे गिगनैक ने यूरोपीय क्लब से खेलने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
गिगनैक ने मेक्सिको में ही खेलने का फैसला किया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक गिगनैक इसी वर्ष टाइगर यूएएन से जुड़े और वह अपरट्यूरा में 15 गोल के साथ सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी रहे।
स्थानीय समाचार पत्र से बात करते हुए उन्होंने कहा, “कुछ लोगों का मानना है कि मैं सबकुछ छोड़ कर छुट्टी पर जा रहा हूं, लेकिन मैंने यह साबित किया है कि मैं यहां काम करने आया हूं।”
नवंबर में फ्रांस टीम के कोच डिडियर डेसचैम्प्स ने गिगनैक की लंबे अंतराल के बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी करवाई थी।
गिगनैक ने आगे कहा, “टीम के लिए वापसी करना यह बताता है कि मैं अभी भी अच्छा खेल रहा हूं।”
dharmpath.com dharmpath