लंदन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पूर्व फुटबाल स्टार डेविड बेकहम और गायिका से डिजाइनर बनीं विक्टोरिया बेकहम के बेटे क्रूज बेकहम पॉप स्टारडम पाने के लिए कथित तौर पर गिटार सीख रहे हैं।
वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, क्रूज गायक बनना चाहते हैं और अपने संगीत में निखार लाने के लिए वह गिटार सीख रहे हैं।
वहीं, समाचार पत्र ‘सन’ के अनुसार, एक सूत्र ने बताया, “क्रूज में स्वभाविक रूप से संगीत के प्रति आकर्षण और गिटार सीखने की ललक है। क्रूज ने गायन के साथ कुछ महीने इसका प्रशिक्षण लिया और वह लगातार अभ्यास कर रहे हैं।”
सूत्र के अनुसार, “निश्चित रूप से क्रूज को अभी और आगे जाना है, जिसकी उनमें पूरी संभावना है। उनमें मंच पर प्रस्तुति देने का स्वाभाविक गुण है।”
क्रूज की मां विक्टोरिया ने चार माह पहले एक वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था, जिसमें वह गाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो वायरल हो गया था।
dharmpath.com dharmpath