गिप्पी ग्रेवाल को ‘मांझे बिस्त्रे 2’ शूटिंग शुरू होने का इंतजार

मुंबई, 13 जुलाई (आईएएनएस)। अभिनेता-गायक गिप्पी ग्रेवाल ‘मांझे बिस्त्रे 2’ की शूटिंग शुरू करने को लेकर उत्साहित हैं। यह सफल पंजाबी फिल्म ‘मांझे बिस्त्रे’ का सिक्व ल है।

ग्रेवाल ने एक बयान में कहा, “फिल्म का पहला संस्करण बेहद सफल हुआ था। फिल्म पंजाबी सिनेमा में सबसे अधिक कमाई वाली फिल्मों में से एक साबित हुई। मुझे फिल्म की शूटिंग शुरू होने का इंतजार है। यह पहले संस्करण के आगे की कहानी नहीं है। यह एक नई कहानी है और मुझे भरोसा है कि दर्शकों को यह पसंद आएगी।”

‘मांझे बिस्त्रे’ अप्रैल में रिलीज हुई थी। फिल्म की निर्माता कंपनी हंबल मोशन पिक्च र्स के अनुसार फिल्म ने विश्वभर में 50 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

गिप्पी ने कहा कि उनकी टीम फिलहाल फिल्म की पटकथा पर काम कर रही हैं, जबकि वह अपनी फिल्म ‘कैरी ऑन जट 2’ की शूटिंग खत्म करने में व्यस्त हैं।

‘मांझे बिस्त्रे 2’ 12 अप्रैल, 2019 को रिलीज किए जाने की संभावना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493