गिरफ्तारी को लेकर भावुक हुए आरोन कार्टर, नशे में गाड़ी चलाने से इनकार

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नशे की हालत में गाड़ी चलाने और अपने पास मारिजुआना जैसा नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गायक आरोन कार्टर इस मामले पर बोलते समय भावुक हो गए और कहा कि वह शराब नहीं पीते और वह पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

लॉस एंजेलिस, 19 जुलाई (आईएएनएस)। नशे की हालत में गाड़ी चलाने और अपने पास मारिजुआना जैसा नशीला पदार्थ रखने के आरोप में गिरफ्तार किए गए गायक आरोन कार्टर इस मामले पर बोलते समय भावुक हो गए और कहा कि वह शराब नहीं पीते और वह पोलीग्राफ टेस्ट कराने के लिए तैयार हैं।

कार्टर ने वेबसाइट ‘ईटीऑनलाइन डॉट कॉम’ को बताया, “असल में मैं ‘ओ ब्रदर, वेयर दाउ आर्ट’ गाना सुन रहा था।”

उन्होंने कहा, “किसी ने कहा कि मैं सड़क पर लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जो पुलिस रिपोर्ट में कहा गया है, लेकिन अलाइन्मन्ट मेरी कार में ऑफ था, इसलिए मैं ऑटोजोन यह देखने के लिए गया कि क्या मैं कुछ कर सकता हूं।”

कार्टर (29) ने बताया कि गिरफ्तारी होने से पहले शुक्रवार को वह प्रेमिका मैडिसन पार्कर के साथ एक क्लब में थे और किराये की कार पर पैसा खर्च करने से बचने के लिए उन्होंेने सस्ती कार खरीदने के बारे में सोचा।

पुलिस ने उन्हें जॉर्जिया में ऑटोजोन के दायरे में पकड़ा। उन्होंने बताया कि अधिकारयिों ने जब उनसे पूछा कि क्या कार के अंदर कुछ अवैध है तो उन्होंने बता दिया कि उनके पास मारिजुआना है।

कार्टर ने यह भी दावा किया कि वह शराब या किसी तरह के नशे के प्रभाव में नहीं थे, हालांकि उन्होंने कभी-कभी बियर पीने की बात स्वीकार की।

कार्टर ने बताया कि घटना से नौ घंटे पहले उन्होंने मारिजुआना का सेवन किया था। गायक ने बताया कि वह अपनी बेचैनी, दर्द दूर करने और भूख बढ़ाने के लिए यह लेते हैं।

उन्होंने जोर देते हुए कहा, “मैं शराब नहीं पीता।”

गायक ने कहा कि वह पोलीग्राफ टेस्ट कराने को तैयार हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493