गिरफ्तार समुद्री डाकू इंडोनेशिया के नागरिक

कुआला लंपुर, 26 जून (आईएएनएस)। मलेशिया के तेल टैंकर का अपहरण करने की घटना को स्वीकार करने वाले आठ समुद्री डाकूओं की पहचान इंडोनेशियाई नागरिकों के रूप में की गई है।

मलेशिया के पश्चिमी तट पर 12 जून को एमटी ऑर्किम हार्मनी टैंकर लापता हो गया था। इस टैंकर में 56 लाख डॉलर की लागत का 6,000 टन ईंधन था।

‘जकार्ता पोस्ट’ ने शुक्रवार को कहा कि इन संदिग्धों की पहचान हो ची मिन्ह शहर के इंडोनेशिया के महावाणिज्यदूतावास और वियतनाम की राजधानी हनोई स्थित इंडोनेशिया दूतावास के अधिकारियों के एक दल के रूप में की गई है।

मलेशिया के नौसेना प्रमुख एडमिरल अब्दुल अजीज जफर के यह कहने के बाद कि ये अपहरणकर्ताओं का इंडोनेशियाई उच्चारण था। इंडोनेशिया के विदेश मंत्रालय ने पहचान दल को रवाना किया।

वियतनाम में इंडोनेशिया के राजदूत मेयरफास ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, “24 जून को जांच दल यह पता लगाने में सफल रहा कि ये अपहरणकर्ता इंडोनेशिया के नागरिक हैं।”

मेयरफास ने कहा कि दल ने लोगों की नागरिकता की पुष्टि के लिए दस्तावेजों की जांच नहीं की।

टैंकर में सवार 22 लोगों में से 16 मलेशियाई नागरिक, पांच इंडोनेशियाई और एक म्यांमार का नागरिक था।

सभी 22 लोग सुरक्षित हैं, लेकिन टैंकर का रसोइया गोलीबारी में मारा गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493