गिरोना को हरा जीत की लय में लौटा वालेंसिया

वालेंसिया (स्पेन), 7 जनवरी (आईएएनएस)। वालेंसिया क्लब ने गिरोना को 2-1 से मात देकर जीत की लय में वापसी की है।

स्पेनिश लीग में अपने दो मैच हारने के कारण वालेंसिया क्लब दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गया था।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, आठवें मिनट में क्रिस्टियन पोर्टु की ओर से किए गए गोल के साथ गिरोना ने अपना खाता खोला।

वालेंसिया के खिलाफ मिली इस बढ़त को गिरोना के ही एक खिलाड़ी की गलती ने 1-1 से बराबर कर दिया।

जोनास रामाल्हो ने 27वें मिनट में अपने ही पाले में गोल करने की गलती की और इसका फायदा वालेंसिया को हुआ। उसने गिरोना के खिलाफ अपने स्कोर को 1-1 से बराबर कर लिया।

इसके बाद, दूसरे हाफ में वालेंसिया ने अच्छी वापसी की। डेनियल परेजो की ओर से 48वें मिनट में किए गए गोल के साथ क्लब ने 2-1 से बढ़त हासिल की।

इस बढ़त को वालेंसिया ने अंत तक बनाए रखा और गिरोना के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493