गिरोना (स्पेन), 2 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेनिश लीग में हाल ही में शामिल हुए गिरोना क्लब ने मैनचेस्टर सिटी से ऋण करार पर तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है।
स्पेनिश क्लब ने यह जानकारी दी।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, स्पेनिश क्लब ने कोलंबिया के स्ट्राइकर मार्लोस मोरेनो को एक साल के करार के लिए टीम में शामिल किया है।
कोलंबिया के लिए मोरेनो ने आठ मैच खेले हैं। वह 2016 में मैनचेस्टर सिटी से जुड़े थे। उन्होंने पिछला सत्र डिपोर्टिवो ला कोरुना में ऋण करार पर बिताया था।
गिरोना पहली बार स्पेनिश लीग में खेल रहा है। उन्हें ब्राजील के डोगलास लुइज और स्पेन के एलेक्स गार्सिया के साथ शामिल होंगे।
dharmpath.com dharmpath