मेड्रिड, 23 जुलाई (आईएएनएस)। उरुग्वे की राष्ट्रीय फुटबाल टीम के सदस्य क्रीस्टीयन स्टुआनी ने स्पेन के क्लब गिरोना एफसी के साथ तीन साल का करार किया है।
समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक 30 साल के स्टुआनी ने अपना करियर उरुग्वे में शुरू किया था और जनवरी 2008 में पहली बार यूरोप आए थे। वह पहली बार रेगिना काल्सियो से जुड़े थे।
2012-13 में वह इस्पानियोल के लिए खेले और फिर तीन सीजन के लिए बार्सिलोना के लिए खेले। उन्होंने बार्सिलोना के लिए 100 मैचों में 25 गोल किए।
dharmpath.com dharmpath