मुंबई, 14 नवंबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेट खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट ने सोमवार को अपना 45वां जन्मदिन भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ मनाया।
गिलक्रिस्ट ने सचिन से गुजारे क्षणों के बारे में बाद में ट्वीट किया।
इस दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज ने ट्वीट किया, “सचिन ने मेरे जन्मदिन पर अपने घर पर ‘गिली’ अंकित केक से मुझे चौंका दिया।”
सचिन ने ट्वीट किया, “दुनिया के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपरों में शुमार गिलक्रिस्ट को जन्मदिन की शुभकामनाएं। मुझे उम्मीद है कि तुम्हारा समय अच्छा बितेगा।”
गिलक्रिस्ट के नाम एकदिवसीय में 417 कैच और 55 स्टम्पिंग दर्ज हैं। उनके इस रिकार्ड को श्रीलंका के कुमार संगकारा ने 2015 में तोड़ा था।
गिलक्रिस्ट ने 96 टेस्ट मैचों में 47.60 की औसत से 5,570 रन बनाए। वहीं एकदिवसीय में गिलक्रिस्ट के नाम 287 मैचों में 9,619 रन दर्ज हैं।
गिलक्रिस्ट ने मार्च 2008 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।
dharmpath.com dharmpath