पेरिस, 6 मार्च (आईएएनएस)। सुपरमॉडल गीगी हदीद और गायक जायन मलिक का एक दूसरे से रिश्ता काफी गहरा है। एक सूत्र का यह कहना है।
दोनों का रिश्ता डेढ़ साल पहले शुरू हुआ था और यह दिनों दिन गहरा हो रहा है।
ईऑनलाइन डॉट कॉम के मुताबिक, सूत्र ने बताया, “उनका प्यार काफी मजबूत है और वे दोनों एक दूसरे से बेहद प्रभावित हैं।”
गीगी ने पेरिस फैशन वीक के अपने व्यस्त कार्यक्रम के बीच भी शुक्रवार शाम को जायन के साथ समय बिताया।
सूत्र के मुताबिक, “वे दोनों जब एक ही शहर में होते हैं तो एक दूसरे के साथ अधिक से अधिक समय बिताते हैं। अक्सर वे काम के सिलसिले में भी साथ होते हैं, लेकिन एक-दूसरे के साथ उनका यह साथ काफी खास हो जाता है।”
सूत्र ने हालांकि कहा कि गीगी (21) और जायन (24) अभी शादी के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन जायन का कहना है कि उन्हें अपना भविष्य गीगी के साथ ही नजर आता है।
dharmpath.com dharmpath