गीता कपूर से डांस सीख शाहिद ने कहा, शुक्रिया

मुंबई, 8 अक्टूबर (आईएएनएस)। मनोरंजन-जगत में डांस से करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेता शाहिद कपूर ने डांस के लिए कोरियोग्राफर गीता कपूर का आभार व्यक्त किया। उन्होंने शाहिद के करियर की शुरुआत में पहला डांस सिखाया था।

शाहिद ‘झलक दिखला जा रिलोडेडे’ के समापन प्रकरण के दौरान भावुक हो गए। शाहिद टेलीविजन चैनल कलर्स को शो के निर्णायक हैं और इसके समापन समारोह का प्रसारण 10 अक्टूबर को होगा। शाहिद फिल्म ‘शानदार’ के साथ बड़े पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं।

बयान के मुताबिक, गीता ने शाहिद को उनके पहले विज्ञापन में एक बच्चे के रूप में कोरियोग्राफ किया था।

इस खबर की पुष्टि के बाद फिल्म प्रवक्ता ने कहा, “शाहिद डांस परफॉर्मेस के बाद भावुक हो गए और अपने पहले डांस के लिए उन्होंने गीता कपूर का आभार व्यक्त किया।”

शाहिद अपनी शादी के बाद पहली बार फिल्म ‘शानदार’ के साथ बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं। वह साल की शुरुआत में दिल्ली की मीरा राजपूत के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में रहे।

फिल्म ‘शानदार’ एक रोमांटिक कॉमेडी है, जो धर्म प्रोडक्शंस और फैंटम फिल्म्स द्वारा निर्मित है। फिल्म विकास बहल द्वारा निर्देशित है और यह फिल्म 22 अक्टूबर को प्रदर्शित होने जा रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493