गीत की लोकप्रियता प्रचार के तरीके पर निर्भर : गायक देव नेगी

मुंबई, 13 जनवरी (आईएएनएस)। बॉलीवुड गायक देव नेगी का कहना है कि किसी गाने की लोकप्रियता अब इस बात पर निर्भर करती है कि मुख्यधारा के मंचों पर इसका प्रचार किस तरह से किया गया है।

नेगी ने फिल्म ‘सिंबा’ के गाने ‘आला रे आला’ को गाया है।

नेगी ने यहां आईएएनएस से कहा, “मेरा मानना है कि किसी गाने की लोकप्रियता इस पर निर्भर करती है कि इसका प्रचार कैसे किया गया है। प्रचार वास्तव में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।”

गायक ने साथ ही कहा कि फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के गाने ‘हो गया है प्यार तुमसे’ को शुरू में प्रमोट नहीं किया गया था, लेकिन लाइव कॉन्सर्ट में जब वह गए, तो लोगों ने उनसे इस गीत को गाने के लिए कहा। इससे उन्हें यकीन हो गया कि अच्छे गीत अपने श्रोता ढूंढ लेते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493