गीत गाना पसंद करती हैं रिधिमा पंडित

मुंबई, 25 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय टेलीविजन धारावाहिक ‘बहू हमारी रजनीकांत’ में रोबोट रजनी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री रिधिमा पंडित ने कहा कि अभिनय के अलावा उन्हें गीत गाना भी पसंद है।

धारावाहिक के आगामी प्रकरण में रिधिमा गाती हुई नजर आएंगी।

रिधिमा ने कहा, “मुझे गाना पसंद है और यह मेरा पसंदीदा शौक है। हालांकि, रैपिंग और बीट-बॉक्सिंग मैं नौसिखिया हूं। मुझे पश्चिम जगत के जे-जेड, नेली और 50 सेंट तथा अपने देश के यो यो हनी सिंह और बादशाह के गाने पसंद है, जो अंतर्राष्ट्रीय सितारों से कम नहीं हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझमें नकल उतारने का अच्छा कौशल है। लेकिन, जब गाने की बात आती है तो अभ्यास की ज्यादा जरूरत है।”

‘बहू हमारी रजनीकांत’ का प्रसारण टेलीविजन चैनल लाइफ ओके पर होता है। इसमें करण वी ग्रोवर और पल्लवी प्रधान जैसे सितारे प्रमुख भूमिका में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493