बार्सिलोना 1 फरवरी (आईएएनएस)। स्पेनिश क्लब बार्सिलोना के लिए खेलने वाले ब्राजीली स्टार नेमार ने कहा है कि वह क्लब के पूर्व कोच पेप गु्आड्रियोला की कद्र करते हैं और एक न एक दिन उनके साथ खेलने की इच्छा रखते हैं।
नेमार को कभी भी गुआड्रियोला की देखरेख में खेलने का मौका नहीं मिला। वह 2013 में बार्सिलोना आए थे जबकि गुआडिर्र्योला ने उससे एक साल पहले बार्सिलोना छोड़ दिया था।
बार्सिलोना से गुआर्डियोला ने सीधे जर्मनी का रुख किया था, जहां वह जर्मन चैम्पियन बायर्न म्यूनिख को प्रशिक्षित कर रहे हैं।
गुआर्ड्रियोला ने इस सप्ताह कहा था कि वह इस साल गर्मियों में जर्मन छोड़ना चाहते हैं और इंग्लैंड में काम करकने की इच्छा रखते हैं।
नेमार ने कहा, “पेप की मैं बहुत कद्र करता हूं और एक न एक दिन उनक साथ काम करने की इच्छा रखता हूं।”
dharmpath.com dharmpath